नगर पंचायत बुढाना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आती है जो कि १७ वार्डों में विभक्त है एवं प्रत्येक पांच वर्षों के अंतराल पर नगर पंचायत बुढाना के चुनाव संपन्न होते है ! सेन्सस २०११ के मुताबिक नगर पंचायत बुढाना कि कुल जनसँख्या 39,867 है जिसमे 53% पुरुष एवं 47% महिलाये है !बच्चो की संख्या उम्र ०-६ वर्ष के अंतर्गत लगभग १८२७ है जो कि कुल जनसँख्या की १७.५५ प्रतिशत है .
Read more...नगर के सभी सम्मानित नागरिको को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में प्रदेश में 11वां व मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाये व सहयोग के लिए नगर निकाय परिवार की ओर से आभार व्यक्त करती हॅू और आशा करती हॅू की आप सभी का निकाय परिवार को आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा
हम सभी नगर पंचायत बुढाना के नागरिकों को प्रत्येक विभाग में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतू प्रयासरत हैा जिसके अन्तर्गत निकाय अपने नागरिकों से सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से जुडकर घर बैठे जनसुविधायें पहॅुचाने की ओर अग्रसर हैा नगर निकाय अपने सभी नागरिकों को गडढामुक्त सडक, शुद्ध पेयजल व बेहतर साफ सफाई, जन्म-मृत्यू रजिस्ट्रेशन, गृहकर व जलमूल्य आदि जमा करने हेतू ऑनलाइन सुविधा आदि जनसेवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने हेतू प्रतिबद्ध हैा निकाय में सिटिजन चार्टर के अनुसार समस्त सेवाये समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध करायी जा रही हैा
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना नगर के सभी सम्मानित नागरिक, सफाई कर्मचारी व कार्यालय कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हॅूा मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आप सभी का सहयोग व विश्वास मुझे प्राप्त हुआ है वह आगे भी मिलता रहेगा
उत्तर प्रदेश शासन के कार्यक्रम स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में निकाय के दो वार्डो ने वार्ड न0 7 व वार्ड न0 5 में मुजफ्फरनगर जिले में क्रमश प्रथम व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया
निकाय ने नागरिकों के सहयोग व कर्मचारीयों के अपने कार्य पूर्ण करने की समर्पण भावना से स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में उत्तर प्रदेश 11वां व सहारनपुर मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया
निकाय में स्थापित सभी मार्ग प्रकाश बिन्दुओं को LED Light में बदल दिया गया हैा
निकाय में डोर टू डोर कूडा कलैक्शन के माध्यम से प्राप्त गिले कूडे से खाद बनाने का कार्य शुरू किया गया
निकाय में बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया वर्तमान में निकाय गौशाला में 150 गौवंश के देखरेख का कार्य कर रहा हैा
हिन्डन नदी को स्वच्छ बनाने हेतू निकाय के नदी में गिरने वाले नालों को सीवर लाईन के माध्यम से STP Plant में जल को शुद्ध करने के निकाय के प्रस्ताव को भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई हैा
निकाय में स्थापित सभी पेयजल पम्पों व मार्ग प्रकाश व्यवस्था को विधुत मापक यंत्र से जोडा गया हैा जिससे निकाय के विधुत व्यय में निम्न सारणी के अनुसार भारी कमी आई हैा
क्रम सं0 |
वर्ष 2017-18 |
सत्यापित बिल |
वर्ष 2018-19 |
सत्यापित बिल |
बिलों में धनराशि का अन्तर |
1 |
अप्रैल 2017 |
1197671 |
अप्रैल 2018 |
973110 |
224561 |
2 |
मई 2017 |
1197671 |
मई 2018 |
973110 |
224561 |
3 |
जून 2017 |
1197671 |
जून 2018 |
993206 |
204465 |
4 |
जौलाई 2017 |
1197671 |
जौलाई 2018 |
359836 |
837835 |
5 |
अगस्त 2017 |
1197671 |
अगस्त 2018 |
359836 |
837835 |
6 |
सितम्बर 2017 |
901729 |
सितम्बर 2018 |
359836 |
541893 |
7 |
अक्टूबर 2017 |
901729 |
अक्टूबर 2018 |
559911 |
341818 |
8 |
नवम्बर 2017 |
901729 |
नवम्बर 2018 |
597112 |
304617 |
9 |
दिसम्बर 2017 |
973110 |
दिसम्बर 2018 |
519916 |
453194 |
10 |
जनवरी 2018 |
973110 |
जनवरी 2019 |
577966 |
395144 |
11 |
फरवरी 2018 |
973110 |
फरवरी 2019 |
610206 |
362904 |
12 |
मार्च 2018 |
973110 |
मार्च 2019 |
707055 |
266055 |
|
योग |
12585982 |
|
7591100 |
4994882 |
नगर निकाय सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि गृहकर व जलमूल्य आदि का भुगतान समय से करें जिससे निकाय अपने नागरिको को साफ सफाई व पेयजलापुर्ति निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने हेतू सक्षम बना रहे निकाय अपने नागरिकों को गृहकर व जलमूल्य आदि का भुगतान घर बैठे ऑनलाईन जमा करने की ओर अग्रसर हैा वर्तमान में निकाय स्वैप मशीन के माध्यम से कैशरहित भुगतान जमा कर रहा हैा आप अपने समस्त करों का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैा
नगर में 20 पेयजल पम्प व 3 ओवरहैड टैंक की सहायता से अपने नागरिकों को क्लोराइज युक्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैा निकाय में स्थापित सभी पेयजल पम्पों से समय सारणी के अनुसार दिन में 3 बार पेयजल सप्लाई किया जाता हैा नगर निकाय में विधुत आपुर्ति न होने पर जेनरेटर द्वारा पेयजल आपुर्ति की सुविधा उपल्बध हैा निकाय में पेयजल आपुर्ति से सम्बन्धित सभी प्रकार की शिकायतों का अविलम्ब गुणवत्तापुर्ण निस्तारण किया जाता हैा
निकाय में नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतू विभिन्न 21 स्थानों पर वाटर कुलरों की स्थापना की गयी हैा जिसके माध्यम से ग्रीष्मकाल में 24 घण्टे निशुल्क शीतल पेयजल नागरिकों के लिए उपलब्ध हैा
नगर पंचायत बुढाना का कुल क्षेत्रफल लगभग 9.00 वर्ग किमी हैा जिसकी गलियों, सडक व मुख्य मार्गो की कुल लम्बाई लगभग 33.465 किमी हैा निकाय द्वारा नगर के सभी क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी हैा निकाय के मुख्य मार्गो की प्रकाश व्यव्सथा को जेनरेटर सुविधा से भी जोडा गया हैा विधुत सप्लाई न होने पर मार्ग प्रकाश सुविधा जेनरेटर द्वारा दी जाती हैा निकाय के सभी प्रकाश बिन्दुओं को LED Light में परिवर्तन कर मार्ग प्रकाश की सुविधा दी जा रही हैा निकाय में स्थित चौराहों / तिराहों पर 21 हाई मास्ट पोलों पर 150 वॉट LED फ्लड लाईट व सडकों के डिवाईडर के मध्य स्थित पोलों पर 300 प्रकाश बिन्दु 60 वॉट LED Light, कालोनीयों की गलियों में 600 LED Bulb व 175 सोलर लाईट के माध्यम से नगर को प्रकाशित किया जा रहा हैा
हम सभी नगर पंचायत बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के सम्मानित नागरिको के लिए प्रत्येक विभाग में बहतर से बहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे है! जिसके अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर वेबसाइट को विकसित कर रहे है जिससे सभी नागरिको को सूचना प्राप्त करना बहुत आसान हो जायेगा!
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन...
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करेंजो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें